सरकार

सरकार बनी
गिरी सरकार
हिंसा होती रह गई
घाटा किसे हुआ?
"सरकार को।"
लोग मरे!
"मरे नहीं, शहीद हुए।"
बनेगी नई सरकार?
"क्यों नहीं!, बनेगी 
और जरूर बनेगी।"
किसकी?
"किसी व्यक्ति की।"
एक अंतिम सवाल!
आपमें से किसकी बनेगी?
फिर हिंसा हो गई
सरकार के लिए। 

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट